चित्तौड़गढ़: रविदास जयंती के उपलक्ष्य में अमृतवाणी सत्संग का दुर्ग में हुआ आयोजन
रविदास जयंती पर दुर्ग पर सत्संग सम्पन्न चित्तौड़गढ़। श्री गुरू रविदास जयंती पर श्री गुरु रविदास सत्संग समिति चित्तौड़गढ़ द्वारा श्री गुरू रविदास अमृतवाणी सत्संग सम्पन्न हुआ। प्रदेश संयोजक कालूराम बैरवा ने बताया कि मुख्य अतिथि रविदासिया तीर्थ तीसरे धर्मस्थान कात्रज पुणे महाराष्ट्र के धन्नालाल जोड़वाल थे। आज रविवार को प्रेस नोट जारी करके जानकारी दी गई ।