बड़ौत: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अशोभनीय भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में शेखपुरा बिनौली निवासी आरोपी जारीफ शेख गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Jun 21, 2025 बिनौली पुलिस ने शनिवार दोपहर करीब 3 बजे प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि गुरुवार को सूचना मिली कि मोहम्मद जरीफ उर्फ जारीफ शेख पुत्र बिलाल निवासी शेखपुरा बिनौली ने अपने ट्विटर हैंडल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अशोभनीय भड़काऊ पोस्ट की। जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया है।