गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे स्टेशन पर RPF ने नो पार्किंग में खड़ी 37 टोटो और ऑटो ज़ब्त किए, मामला दर्ज
गया रेलवे स्टेशन परिसर में नो पार्किंग क्षेत्र से अवैध रूप से खड़े 37 टोटो और ऑटो को जब्त किया है।स्टेशन परिसर में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से रेलवे सुरक्षा बल द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।इस दौरान स्टेशन परिसर के विभिन्न नो पार्किंग क्षेत्रों में अवैध रूप से खड़े कुल 37 टोटो और ऑटो को चिन्हित किया गया।