पीरो: हरदिया से तिलक समारोह के दौरान चोरी हुई बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
Piro, Bhojpur | Apr 25, 2026 पीरो अनुमंडल क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा शनिवार की शाम 6:00 बजे के करीब बताया कि पनपुरा गांव स्थित पुल के समीप वाहन चेकिंग के दौरान सैदनपुर निवासी हृदयानंद साह के पुत्र राजू साह को ब्लू अपाची बाइक के साथ पकड़ा गया।