बलिया: नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने के आरोप में एक युवक पर नरही थाने में मुकदमा दर्ज
Ballia, Ballia | Jun 7, 2025 नरही थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर थाना नरही में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बारे में शनिवार की शाम 6 बजे थाना प्रभारी नदीम अहमद फरीदी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।