बयाना: बयाना में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों का आरोप- बुलेट और 5 लाख नहीं देने पर गला दबाकर की गई हत्या
बयाना थाना क्षेत्र के लहचोरा खुर्द गांव में 24 साल की विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका रश्मि कुमारी के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मायके पक्ष के अनुसार ससुराल वाले बुलेट बाइक और 5 लाख रुपए की मांग कर रहे थे।