मोठ: मोठ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया, गैर-जमानती वारंट में वांछित वारंटी को गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश
Moth, Jhansi | Jul 29, 2026 मोठ थाना पुलिस ने एनआई एक्ट के एक मामले में न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के तहत एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोपाल जी अग्रवाल निवासी लालनपुरा, मोठ के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया।