बेंगाबाद: सोनबाद मंदिर के सामने ट्रक का टायर फटने से बोल्डर से चोट लगने के कारण झलकडीहा निवासी सुरेंद्र सिंह की मौत
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के झलकडीहा निवासी सुरेंद्र सिंह की मौत ट्रक की टायर फटने के बाद बोल्डर से चोट लगने से हो गई। शुक्रवार को 3 बजे इनके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया।बताया गया कि सुरेंद्र सिंह बाईक से सिहोडीह से बेंगाबाद जा रहे थे।