तीसरी बार महिला आरक्षक सोनाली ने सड़क हादसे में घायल की मदद कर बचाई जान.
पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के नेतृत्व में इंदौर पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। महिला आरक्षक सोनाली सोनी ने सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उपचार दिलाया और उपचार पूरा होने तक उसके साथ बनी रहीं।
ड्यूटी के दौरान सड़क पर घायल व्यक्ति को देखकर महिला आरक्षक सोनाली सोनी ने तत्काल एम्बुलेंस को कॉल किया और प्रधान आरक्षक मुकेश लश्करी की मदद से घायल को ऑटो रिक्शा लिटाया ओर My अस्पताल पहुंचाया। सोनाली सोनी और आरक्षक कृष्णकांत घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे।
सोनाली सोनी ने घायल का उपचार करवाने के साथ उसके कीपैड मोबाइल से परिचितजनों को सूचना दी। उपचार पूरा होने तक वह अस्पताल में घायल के साथ मौजूद रहीं। सड़क हादसों में घायलों की मदद करने का यह सोनाली सोनी का तीसरा मामला है।
उनकी तत्परता, सूझबूझ और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की जा रही है।
#IndorePolice #SantoshSi
Indore, Indore | Sep 16, 2026