बलरामपुर: लैबुडवा फौजदार पुरवा में आयोजित किया गया निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर
रविवार 11:00 बजे बद्रीनारायण मिश्रा किसान इंटर कॉलेज लैबुडवा फौजदार पुरवा में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें 150 मरीजों को निशुल्क दवा वितरित किया गया और 25 मरीजों को अस्पताल जाकर गहन परीक्षण करने का सुझाव दिया गया। करीब 45 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया जिन्हें नवंबर दिसंबर में ऑपरेशन के लिए सलाह दिया गया।