बलरामपुर: धर्मांतरण आरोपियों पर एटीएस की कार्रवाई, जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के सहयोगी कोर्ट लिपिक लखनऊ से गिरफ्तार
रविवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार धर्मांतरण आरोपी जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के सहयोगी कोर्ट लिपिक राजेश उपाध्याय को एटीएस द्वारा लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है।कोर्ट लिपिक के पत्नी के नाम पुणे में जमीन है जिस पर 16 करोड रुपए डील की जांच एटीएस द्वारा की जा रही है। बलरामपुर कोर्ट में लिपिक पर छांगुर बा बाबा को जमीन के खरीद फरोख्त में सहयोग का आरोप है।