बलरामपुर: मणिपुर सहीजना में विद्युत समस्याओं को लेकर उपभोक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, समाधान न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
विकासखंड हरैया सतघरवा की ग्राम पंचायत मणिपुर सहीजना में उपभोक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उपभोक्ता मिथुन कुमार को बिना मीटर रीडिंग के 3 लाख 56 हजार का बिल भेजा गया। पिछले दो वर्षों से उनके घर कोई कर्मचारी मीटर रीडिंग के लिए नहीं आया। शिव शक्ति डेयरी के संचालक आशीष कुमार द्विवेदी ने बताया कि पावर कनेक्शन होने के बाद भी रीडिंग नहीं ली जा रही है।