बेगूसराय: बेगूसराय में सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान की शुरुआत, DRDA सभागार में हुआ प्रशिक्षण
बेगूसराय में सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान की शुरुआत की गयी. इसके लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण DRDA सभागार में मंगलवार की दोपहर 03:00 बजे किया गया. इस अभियान का उद्देश्य बच्चों, किशोरियों और महिलाओं के पोषण और स्वास्थ्य में सुधार करना है. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन डीपीओ आइसीडीएस सुगंधा शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया.