बेगूसराय: होली पर्व को लेकर मुख्य सचिव बिहार की अध्यक्षता में हुई वर्चुअल बैठक, कार्यालय कक्ष से जुड़े DM
मुख्य सचिव बिहार की अध्यक्षता में होली पर्व के मद्देनजर मंगलवार के दोपहर 12:00 बजे वर्चुअल बैठक आयोजित की गई. इस दौरान कार्यालय कक्ष डीएम तुषार सिंगला जुड़े रहे. इस संबंध में डीएम ने बताया कि आगामी होली, रमजान एवं राज्य में संभावित चुनाव के मद्देनजर विधि व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित हुई है.