बेगूसराय: कारगिल भवन में होली पर्व के मद्देनजर DM ने शांति समिति की बैठक बुलाई, कई निर्देश दिए
जिले में होली का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न की जायेगी. शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये एनएच, चौक-चौराहों, ट्रिपल लोडिंग, नशा करने वाले लोगों पर विशेष निगरानी रखी जायेगी. यह बातें मंगलवार की दोपहर 03:00 बजे कारगिल भवन में होली पर्व के मद्देनजर जिला शांति-समिति बैठक को संबोधित करते हुए डीएम तुषार सिंगला ने कही.