बेगूसराय: गांधी स्टेडियम से चापाकल मरम्मती दल को DDC ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, गर्मी के मद्देनजर दिए निर्देश
गांधी स्टेडियम से चापाकल मररमती दल को मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे डीडीसी सोमेश बहादुर माथुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला अंतर्गत 18 प्रखंडों में चापाकल मररमती दल को रवाना किया गया है. प्रत्येक मरम्मती दल के साथ एक मिस्त्री एवं दो हेल्पर को भेजा गया है.