गोरखपुर: गोरखपुर में कर्मचारी पुरानी पेंशन की मांग को लेकर कफन ओढ़कर करेंगे अनोखा प्रदर्शन
गोरखपुर में पुरानी पेंशन बहाली समेत विभिन्न मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। जुलाई के दूसरे सप्ताह में पीडब्ल्यूडी डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन पर कर्मचारी कफन ओढ़कर प्रतीकात्मक रूप से 'लाश' बनेंगे और सरकार से अपनी मांगें पूरी करने की भावनात्मक अपील करेंगे। विकास भवन में आयोजित परिषद की बैठक में पुरानी पेंशन बहाल