सुजानगढ़: सुजानगढ़ अस्पताल में नया ABHA रजिस्ट्रेशन काउंटर शुरू, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा दिया गया
सुजानगढ़ के राजकीय बगड़िया उपजिला अस्पताल में रविवार को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत नए ABHA रजिस्ट्रेशन काउंटर का शुभारंभ हुआ। सीनियर डॉ. चैन रूप सेठिया और डॉ. मधु जैन ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। पीएमओ डॉ. पुरुषोत्तम करवा ने बताया कि ABHA आईडी से मरीजों का स्वास्थ्य जांचा जाएगा।