बहराइच: अस्पताल चौराहे के पास चार पहिया वाहन ने दो बाइक सवारों को मारी ठोकर, एक युवक हुआ चोटिल
कोतवाली नगर इलाके के अस्पताल चौराहे के पास दो बाइकों को चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक चोटिल हो गया। वहीं ठोकर मारने के बाद चार पहिया वाहन फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने चोटिल युवक को अस्पताल में ले जाकर इलाज करवाया है। वही इसकी शिकायत थाने में की है।