बहराइच: मानपुरवा के पास सड़क हादसे में होमगार्ड सहित दो लोग घायल,इलाज जारी
कोतवाली के मानपुरवा के पास सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। जिसके चलते देहात कोतवाली के गनियापुर निवासी होमगार्ड लालजी पुत्र परशुराम, नवाबगंज थाने के ओझा गांव निवासी प्रेम कुमार पुत्र अलख चंद्र घायल हो गये। होमगार्ड की जिला पूर्ति कार्यालय मे डयूटी थी। प्रेम कुमार उसे बाइक से छोड़ने आया था। दोनों लोगों का इलाज अस्पताल में जारी है