नौगावां सादात: नौगांवा तहसील क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान
नौगांवा सादात विद्युत वितरण खंड के जमना खास क्षेत्र में बिजली बिलों के भुगतान और मीटरों की जांच है। उपभोक्ताओं से बकाया बिलों का समय पर भुगतान करने का आग्रह किया जा रहा है। विद्युत कर्मचारी प्रत्येक घर में बिजली मीटरों की रीडिंग दर्ज कर रहे हैं। जिन उपभोक्ताओं पर बिजली बिल बकाया है, उनसे मौके पर ही लंबित राशि जमा करने का अनुरोध किया जा रहा है।