गिर्वा: उदयपुर में कुक कम हेल्परों ने 13 सूत्री मांग पत्र को लेकर कलेक्ट्री पर किया प्रदर्शन।
Girwa, Udaipur | Mar 9, 2024 उदयपुर में सरकारी विद्यालय और मदरसों में पोषाहार बनाने वाले कुक कम हेल्परों की 13 सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को कुक कम हेल्पर संघर्ष समिति और जनवादी मजदूर यूनियन द्वारा जिला कलेक्ट्री के बाहर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन से पूर्व कुक कम हेल्परों ने टाउन हॉल से रैली निकाली, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई जिला कलेक्ट्री पहुंची।