सुल्तानपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुल्तानपुर पहुंचे, बिहार परिणाम पर बोले- RJD-कांग्रेस आइने को दोष देना बंद करें, अपना चेहरा देखें
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बुधवार शाम 4:30 बजे सुल्तानपुर पहुंचे। उन्होंने शहर स्थित भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बिहार चुनाव परिणामों और मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान पर अपनी बात रखी।बिहार चुनाव परिणामों पर विपक्ष के हमलों पर चौधरी ने कहा कि परिणाम आने पर विपक्ष का स्वभाव नकारात्मक बातें फैलाने का होता है। उन्होंने सभी