बास्तानार: बस्तर कलेक्टर ने बास्तानार के प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की
कलेक्टर आकाश छिकारा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के संशोधित प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ित एक परिवार के लिए चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसके तहत बास्तानार तहसील के ग्राम कुम्हार साडरा निवासी 68 वर्षीय छूटी यादव पिता स्वर्गीय बोटी यादव की स्थानीय नाले के पानी में डूबने के कारण असामयिक मृत्यु हो गई थी।