मुज़फ्फरनगर: पॉपलर के बाग में गोकशी की तैयारी, पुलिस पहुंची; मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, जिंदा गोवंश और तमंचा बरामद
मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र में गोकशी की सूचना पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। खुड्डा-खोजानगला मार्ग स्थित पॉपलर के बाग में पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में साबिर उर्फ सोनू हड्डी घायल हो गया, जबकि दो साथी फरार हो गए। मौके से जिंदा गोवंश, गोकशी के उपकरण और तमंचा बरामद किया गया।