वह मिलते हैं प्यार से, सबकी सुनते हैं प्यार से और हर समस्या का समाधान भी पूरी आत्मीयता से निकालते हैं। 🙏🏻
कार्यकर्ताओं और आमजन को आखिर और क्या चाहिए, जब उनका नेतृत्व ऐसा हो जो हर किसी की बात को गंभीरता से सुने और उसके समाधान के लिए दिन-रात तत्पर रहे।
जी हाँ, हम बात कर रहे हैं हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री नायब सिंह सैनी जी की, जो निरंतर जनता और कार्यकर्ताओं के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं और उनके समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।
उनकी सरलता, सहजता, आत्मीय व्यवहार और कार्यशैली को देखकर वास्तव में मन प्रसन्न हो जाता है। निश्चित ही ऐसा जनसेवक नेतृत्व हरियाणा के लिए गर्व की बात है।
जनता की सेवा, समस्याओं का समाधान और सबका सम्मान—यही है सच्चे जननेता की पहचान। 🙏🏻🚩
माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी का यही जनसेवा भाव उन्हें सभी के दिलों से जोड़ता है। 🌹🙏🏻
Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 31, 2026