*जिला में शिक्षा विभाग के सहयोग से संपन्न हुई यातायात प्रश्नोतरी परीक्षा: एडिशनल एसपी आशीष चौधरी*
*1281 स्कूलों/कॉलेजों के करीब 1 लाख 75 हज़ार 445 विद्धार्थियों ने दी परीक्षा।*
*जिला पुलिस की टीमों ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर प्रतियोगिता का किया निरीक्षण*
31-8-26
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा व पुलिस महानिरीक्षक यातायात एवं हाईवे (हरियाणा) करनाल के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला में यातायात को लेकर स्कूल स्तरीय यातायात प्रश्नोतरी परीक्षा सोमवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। जिला यमुनानगर के करीब 1281 स्कूलों/कॉलेजों के 1 लाख 75 हज़ार 445 विद्यार्थियों ने दी यातायात प्रश्नोतरी परीक्षा।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात आशीष चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्ग-दर्शन में जिला में हुई इस परीक्षा को लेकर जिला पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की गई थी। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग के साथ मिलकर प्लान तैयार किया था। उन्होंने बताया कि दिनांक 31 अगस्त को सुबह समय 11 से 12 बजे तक जिला यमुनानगर के 1281 स्कूलों/कॉलेजों में हुई परीक्षा में जिला के करीब 1 लाख 75 हज़ार 445 विद्धार्थियों ने भाग लिया । उन्होंने बताया कि यह परीक्षा चार लेवल पर हुई। पहले लेवल में कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थी, लेवल 2 में कक्षा 6 से 8 तथा लेवल 3 में कक्षा 9 से 12वीं तथा लेवल 4 में कॉलेज स्तर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसके बाद ब्लॉक स्तर, जिला स्तर व राज्य स्तर पर परीक्षा ली जाएगी । ब्लॉक स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले सभी श्रेणियों के छात्रों को ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। ब्लॉक स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले छात्रों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भेजा जाएगा। जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले छात्रों को राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग ले का मौका मिलेगा। सभी स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीया आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाऐगा।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को प्रारम्भ से ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा उनकी पालना करने के लिए प्रेरित करना ही परीक्षा का मकसद है क्योंकि बचपन से सीखा हुआ सबक जिन्दगी भर याद रहता है। इसी उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा शिक्षा विभाग के साथ मिलकर इस परीक्षा का आयोजन किया गया है।
सोमवार को स्कूल स्तरीय यातायात प्रश्नोतरी परीक्षा के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात आशीष चौधरी सहित जिला पुलिस के अधिकारियों ने विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया। परीक्षा के दौरान स्कूलों के प्रिंसिपल, स्कूल स्टाफ ड्यूटी पर मौजूद रहे।