भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के एक रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया। इस शानदार जीत के बाद कासगंज में रविवार रात 11 बजे लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और भारत की विजय का जश्न मनाया। लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी जाहिर की। यह मुकाबला रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया था। भारत ने पाकिस्तान को 176 रनों का लक्ष्य दिया था।