जतारा: तेज रफ्तार का कहर: चार पहिया वाहन ने व्यक्ति को मारी टक्कर, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल
मलगुवा के पास सड़क हादसे में हरीराम राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से वह सड़क पर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।