मुगलसराय: वार्ड नंबर-3 में डेढ़ महीने से जलजमाव और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन
मुगलसराय। वार्ड नंबर-3 में नक्षत्र लॉन के पीछे सिद्धार्थ कॉन्वेंट स्कूल के पास करीब डेढ़ महीने से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। सड़क पर पानी और गंदगी जमा होने से आवागमन प्रभावित है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। डेंगू समेत अन्य बीमारियों के खतरे को देखते हुए रविवार दोपहर 03 बजे को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर नगर पालिका व प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।