संतकबीरनगर की साइबर सेल थाना बखिरा टीम ने रिश्तेदार बनकर की गई साइबर ठगी के शिकार नंदौर निवासी रघुनन्दन सोनी के 50 हजार रुपये वापस कराए। अज्ञात साइबर अपराधी ने आकस्मिक जरूरत बताकर रुपये ठग लिए थे। शिकायत पर पुलिस ने एनसीआरपी पोर्टल व बैंक से समन्वय कर धनराशि होल्ड कराई और न्यायालय आदेश के बाद पीड़ित के खाते में वापस करा दी।