बहराइच: जिले में गुंडा एक्ट के तहत 16 अपराधी किए गए जिला बदर, 16 लोगों को 6 माह तक थाने में उपस्थिति दर्ज कराने का दिया गया आदेश
जनपद में विधि व्यवस्था एवं लोक परिशान्ति सहित लोक व्यवस्था व जनसुरक्षा कायम रखने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट मोनिका रानी द्वारा 16 अपराधियों के विरूद्ध धारा 3(1) गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 6 माह के लिए जिले से जिला बदर कर दिया गया है। वही 16 व्यक्तियों को अपने सम्बन्धित थानें में प्रत्येक माह आगामी 6 माह तक उपस्थिति दर्ज कराये जाने के आदेश दिए।