संतकबीरनगर के खलीलाबाद में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। बैंक चौराहे से विद्युत कार्यालय तक मार्च कर प्रतीकात्मक प्रतियां जलाईं और धरना दिया। नेताओं ने योजना पर रोक, जांच और कार्रवाई की मांग की तथा समस्या न सुलझने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।