अकलतरा: छग विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अकलतरा में कहा, 'सुशासन सिर्फ भाजपा का नारा बनकर रह गया'
छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, जांजगीर-चाम्पा जिले के अकलतरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान दिया है और कहा है कि सुशासन सिर्फ भाजपा का नारा बनकर रह गया है। रोजमर्रा की जिंदगी में देखें तो छग में सुशासन नाम की कोई चीज नहीं है। हत्या, बलात्कार, लूट की घटना रोज हो रही है।