मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान-
लोक शिक्षण आयुक्त ने बैरसिया के विद्यालयों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार 14 अगस्त को लोक शिक्षण आयुक्त श्री अभिषेक सिंह ने भोपाल के बैरसिया विकासखंड स्थित विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया।
इस दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ग्राम सोहाया एवं शासकीय सान्दीपनि विद्यालय, बैरसिया में लोक शिक्षण आयुक्त श्री सिंह ने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया तथा उनकी शैक्षणिक प्रगति, अध्ययन-अध्यापन में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
#schoolmp
4 views | Bhopal, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026