केशकाल: पोषण अभियान अंतर्गत पोषण पखवाड़ा: आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को कराया गया न्योता भोज
जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण अभियान के अंतर्गत पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में शुक्रवार ग्राम चुरेगांव में स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की उपस्थिति में बच्चों को न्योता भोज कराया गया।इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि समुदाय के छोटे-छोटे प्रयासों से बच्चों में पोषण स्तर को आसानी से बेहतर बनाया जा सकता है ।