निघासन: सिंगाही रोड पर दुर्गा माता मंदिर के पास खड़ी बाइक पर अज्ञात चोर ने किया हाथ साफ, पुलिस ने मामला दर्ज किया
निघासन कोतवाली क्षेत्र में बाइक चोरों के हौसले बुलंद है आए दिन बाइक चोरी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। निघासन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मिर्जापुर गांव निवासी जमशेदपुर शमशाद बीते 22 मार्च 2025 को निजी काम से आए थे जहां उन्होंने अपनी बाइक UP 31 BJ 8856 दुर्गा माता मंदिर के पास खड़ी कर दी थी जिसे अज्ञात चोर ने चोरी कर ली है।