निघासन: निघासन कोतवाली पुलिस ने मारपीट के मामले में चार आरोपियों को लालपुर गांव से गिरफ्तार कर शांति भंग के तहत की कार्रवाई
निघासन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने आज बुधवार को प्रेस नोट जारी कर बताया है। निघासन कोतवाली पुलिस ने मारपीट करने के मामले में चार आरोपियों गुफरान, नय्यूम,महरुद्दीन, व मोहम्मद इलियास को लालपुर गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ शांति भंग के तहत विधिक कार्रवाई कर एसडीएम निघासन के सामने प्रस्तुत किया है।