पिंड्रा: जंसा थाने की पुलिस ने अपहरण के आरोपी को किया गिरफ्तार, कब्जे से अपहृता को किया बरामद
वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र की पुलिस ने अपहरण के आरोपी इंजमाम अंसारी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। शुक्रवार की शाम आरोपी को गिरफ्तार कर कब्जे से अपहृता को बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार विगत दिनों क्षेत्र से एक युवती के अपहरण किए जाने की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। इस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।