चायल: चरवा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में बारिश के कारण जर्जर मकान भरभराकर गिरा, परिवार बेघर
नेवादा। रामपुर गांव में सोमवार शाम बारिश के दौरान अवधेश का जर्जर खपरैल मकान भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे से पहले परिवार बाहर निकल आया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। घर में रखा सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया।अवधेश अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ मकान में रहते थे। मकान गिरने के बाद परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित परेसान!