हुज़ूर: भोपाल में NIA की छापेमारी, कार्रवाई का मकसद आतंकी नेटवर्क की गहराई से जांच करना
Huzur, Bhopal | Jun 14, 2025 भोपाल में आतंकी संगठन हिज़्ब-उत-तहरीर (HuT) से जुड़े आतंकी साजिश मामले में NIA ने शनिवार को मध्य प्रदेश के भोपल में तीन ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई HuT भोपाल केस (RC-15/2023/NIA/DLI) के तहत की गई। भोपाल में तीन स्थानों पर तलाशी के दौरान टीमों ने मोबाइल लैपटॉप समेत कई डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं|