अंबाटोली खरका निवासी तीन अभियुक्तों करमचंद उरांव प्रेम चंद्र उरांव और धर्मेश उरांव पर लूटकांड के मामले में एएसजे तीन कोर्ट के न्यायाधीश के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। असिस्टेंट राजू बहादुर ने कोर्ट निर्देश का पालन करते हुए तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। बताया गया कि कोर्ट के बार-बार समन भेजने और घर पर इश्तेहार चिपकाने के बावजूद ये लोग उपस्थित नहीं हुए