चक्रधरपुर: चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन से आरपीएफ-जीआरपी ने संयुक्त कार्रवाई में तीन चोरी के मोबाइल के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त अभियान चलाकर यात्रियों से मोबाइल चोरी करने के आरोपी मोहम्मद निसार को तीन चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। आरपीएफ मंडल सुरक्षा आयुक्त, चक्रधरपुर मंडल और रेल पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।