गुलाबगंज: गुलाबगंज मे किसानो की समस्याओं को लेकर किसान कांग्रेस ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिह चौहान को सोपा ज्ञापन, दिया धरना
शुक्रवार दोपहर 1 बजे गुलाबगंज में किसान कांग्रेस द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया इस दौरान किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनीत दांगी के साथ अन्य पदाधिकारी भी सम्मिलित रहे धरना प्रदर्शन के अलावा भोपाल से गुलाबगंज होते हुए गंजबासौदा जा रहे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले को रोककर किसान कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने उन्हें ज्ञापन भी सौपा।