हाथरस: गांव ओढ़पुरा में एक युवक पेड़ से गिरकर हुआ गंभीर रूप से घायल, परिजनों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव ओढ़पुरा में अपने घर मे पेड़ से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हालत में युवक को डॉक्टरों द्वारा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। युवक घर मे पेड़ पर चढ़कर उसकी छटाई कर रहा था, तभी पेड़ से नीचे गिरकर युवक घायल हो गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घायल युवक का डॉक्टरों द्वारा उपचार जारी है।