संडीला: सांसद अशोक रावत ने संडीला में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की
मिश्रिख से सांसद अशोक रावत ने संसद में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा संडीला में स्थापित करने की मांग की है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अटल जी का संडीला से ऐतिहासिक और भावनात्मक जुड़ाव रहा है, जिसे संरक्षित किया जाना चाहिए।