बालूमाथ: कारीमाटी गांव में नव कुंडीय गायत्री महायज्ञ पर निकाली गई विशाल मंगल कलश शोभा यात्रा
शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में शनिवार को बालूमाथ प्रखण्ड के कारीमाटी गांव मे तीन दिवसीय नव कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर विशाल मंगल कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जो धार्मिक कर्मकांड और वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ कलश पूजन की उपरांत कलश शोभायात्रा को रवाना किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गायत्री माता की जय ,माताजी गुरुदेव और भारत माता कि जय आदि नारे लगाए