बिहपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत
नारायणपुर गंगा दियारा के नुरूद्दीनपुर गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। ग्रामीणों के बीच फांसी लगाकर आत्महत्या की चर्चा है, वहीं दवाई के रिएक्शन से मौत होने की भी बात सामने आ रही है। मृतका की पहचान गोपाल भगत की पतोहू व दीपक कुमार की पत्नी के रूप में हुई है।