कासगंज: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका परिषद सोरों में आयोजित हुई विचार गोष्ठी
केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद सोरों द्वारा एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक श्री देवेन्द्र सिंह राजपूत ने केंद्र सरकार द्वारा विगत 12 वर्षों में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।