मंडला: जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निजी स्कूलों का औचक निरीक्षण, NCERT की पुस्तकें अनिवार्य करने के दिए निर्देश
Mandla, Mandla | Apr 18, 2026 कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन में शनिवार को दोपहर 2 बजे जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वड़कड़े द्वारा जिले में संचालित विभिन्न निजी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती वड़कड़े ने महर्षि विद्या मंदिर मंडला, ब्रेन चाइल्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल सेमरखापा और मोंटफोर्ट स्कूल मंडला का निरीक्षण किया।